मोतिहारी से लापता तीन नाबालिग लड़कियां सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बरामद, मुंबई जाने की थी तैयारी

Updated:
विज्ञापन

तीन नाबालिग लड़कियां सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बरामद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुरक्षा बलों ने मोतिहारी से अचानक गायब हुई तीन नाबालिग लड़कियों को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. लड़कियाँ मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने वाली थीं, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Missing Girls: मोतिहारी जिले के सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र से अचानक गायब हुईं तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. यह त्वरित और सफल कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के साझा समन्वय से पूरी की गई.

विज्ञापन

एक ही गांव से अचानक गायब हुई थीं तीनों किशोरियां

जानकारी के अनुसार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी तीनों नाबालिग सहेलियां गुरुवार को परिजनों को बिना बताए अचानक घर से निकल गई थीं. जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो बदहवास परिजन कुंडवा चैनपुर स्थित एसएसबी कैंप पहुंचे और मामले की जानकारी दी.

एसएसबी और जीआरपी ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी निरीक्षक आलोक कुमार, मुख्य आरक्षी सावंत नवनाथ और आरक्षी चालक संजीत कुमार ने बिना देरी किए खोजबीन शुरू की. तत्काल सीतामढ़ी जीआरपी से संपर्क साधकर लड़कियों के हुलिए व अन्य जानकारियों को साझा किया गया. सूचना मिलते ही सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी और प्लेटफार्म पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया.

ट्रेन लेट होने से टली अनहोनी, कर्मभूमि एक्सप्रेस से जाना था मुंबई

सीतामढ़ी जीआरपी प्रभारी ज्वाला प्रसाद सिंह ने बताया कि तीनों किशोरियां मुंबई जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस पकड़ने की फिराक में थीं. संयोग से ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थी, जिस कारण लड़कियां स्टेशन पर ही इंतजार कर रही थीं. पहचान होते ही सुरक्षा बलों ने उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया, जिससे एक बड़ा अनर्थ होने से टल गया.

बहला-फुसलाकर बुलाने वाले मुंबई के युवक की तलाश जारी

एसएसबी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मुंबई के एक युवक ने इन नाबालिगों को बहला-फुसलाकर वहां बुलाया था. आरोपी युवक को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क साधा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें... पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन