मोतिहारी में NH-28 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, बहन के घर जा रहे युवक की मौत

Author Raj Nikhil|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में NH-28A पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 21 वर्षीय युवक चुमन कुमार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक अपनी बहन के ससुराल जा रहा था.

विज्ञापन

Motihari Road Accident: मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28ए पर चैलाहां बाबू टोला मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार 21 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक की शिनाख्त चिरैया थाना क्षेत्र के डीह महुआई गांव निवासी मिश्रीलाल सहनी के पुत्र चुमन कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बहन के ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चुमन कुमार शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से घर से निकला था. वह सुगौली थाना क्षेत्र के बेल टोला डुमरी स्थित अपनी बहन के ससुराल जा रहा था. जैसे ही वह बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां बाबू टोला मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया.

थानाध्यक्ष ने खुद गाड़ी चलाकर पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई. वे खुद पुलिस वाहन चलाकर बिना देरी किए मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने सड़क पर तड़प रहे युवक को तुरंत अपनी गाड़ी में रखकर मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और अंदरूनी चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं.

तीन माह पहले जून में ही हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि चुमन की शादी इसी साल जून माह में सुगौली थाना क्षेत्र के सपहां गांव निवासी अनिशा कुमारी से हुई थी. शादी के महज तीन महीने बाद ही मांग का सिंदूर उजड़ जाने से नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है. चुमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दूसरे राज्यों की निजी कंपनियों में मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पेट भरता था.

यह भी पढ़ें...समस्तीपुर में बुलेट और साइकिल की भीषण टक्कर, राजमिस्त्री समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन