चकिया के बांसघाट बाजार में बड़ी चोरी, छत काटकर नकद और सामान लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

छत काटकर किराना दुकान में लाखों की चोरी, गल्ले का कैश और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक किराना दुकान में चोरों ने छत का करकट काटकर लाखों रुपये की चोरी की. दुकान से नगदी और कीमती सामान गायब हैं. इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Motihari Crime: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र स्थित बांसघाट बाजार में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान की छत का करकट काटकर अंदर घुसे और गल्ले में रखा नकद समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

छत काटकर दुकान में दाखिल हुए चोर

दुकान संचालक नीरज पांडे ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे. मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और छत का करकट काटकर चोर अंदर घुसे थे.

नकद समेत करीब एक लाख का नुकसान

दुकानदार के अनुसार, चोर गल्ले में रखा नकद और दुकान में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि चोरी से उन्हें करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना के बाद आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए.

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना चकिया थाना पुलिस को देते हुए लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यह भी पढे़ं: पूर्वी चंपारण की हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन