मतगणना कर्मियों को दी गयी सैद्धांतिक बातों की जानकारी
मतगणना सहायकों,मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना प्रेक्षकों को सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट में प्रशिक्षण दिया गया
मोतिहारी. 4 जून को मोतिहारी स्थित एमएस कॉलेज के प्रांगण में होने वाले मतगणना कार्य को स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मतगणना सहायकों,मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना प्रेक्षकों को सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट में प्रशिक्षण दिया गया. वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना को ले कई अहम जानकारियां दी और उसपर अमल करने पर जोर दिया. मतगणना कर्मियों को सैद्धांतिक बातों की जानकारी दी गयी. उसके बाद ग्रूप बनाकर व्यवहारिक समस्याओं से रु-ब-रु कराया गया जो गणना में काफी मददगार साबित होगा. मतगणना कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया और उसका हर हर हाल में सख्ती से अनुपालन करने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने कई अहम बुनियादी जानकारी दी. कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम आपदा राजेश्वरी पांडेय ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए 270 मतगणना सहायक, 257 मतगणना सुपरवाइजर, 225 मतगणना ऑब्जर्वर एवं 100 पोस्टल वॉलेट के लिए मतगणना सहायक ,71 मतगणना पर्यवेक्षक व 60 मतगणना ऑब्जर्वर तैनात किये गये हैं. सबों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इस अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर गौरव कुमार, वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार व कमलेश कुमार सिंह मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए