रात में थाने लाया गया संदिग्ध युवक सुबह गायब, हथकड़ी समेत भागने की सूचना से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से फरार युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के दरपा थाने से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध युवक फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि युवक ने शौच के बहाने होमगार्ड जवान पर हमला किया और हथकड़ी समेत भाग निकला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Motihari News: दरपा थाना पुलिस की अभिरक्षा से एक संदिग्ध युवक के फरार होने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव के पूर्वारी टोला निवासी नन्हक सिंह के पुत्र विकास सिंह को पुलिस ने रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में बाइक के साथ हिरासत में लिया था.

विज्ञापन

बताया गया कि रात्रि गश्ती दल युवक को पूछताछ के लिए थाना लेकर आया था. सोमवार सुबह युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से शौच जाने की बात कही. इसी दौरान उसके फरार होने की जानकारी सामने आयी.

Chhauradano News: रात में बाइक के साथ हिरासत में लिया गया था युवक

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार देर रात विकास सिंह को बाइक के साथ हिरासत में लिया था. इसके बाद रात्रि गश्ती दल उसे पूछताछ के लिए दरपा थाना लेकर पहुंचा.

पुलिस की ओर से युवक को किस मामले में हिरासत में लिया गया था, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. बताया जा रहा है कि युवक को संदिग्ध परिस्थिति में बाइक के साथ पकड़ा गया था.

शौच जाने के दौरान होमगार्ड जवान पर हमला करने की चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विकास सिंह ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से शौच जाने की बात कही. शौच के लिए जाने के दौरान उसने कथित रूप से ईंट से हमला कर जवान को घायल कर दिया.

इसके बाद युवक के हथकड़ी सहित फरार होने की चर्चा है. घटना के बाद दरपा थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

थाना परिसर में खड़ी मिली बाइक

सूत्रों के अनुसार, फरार युवक की बाइक अभी भी दरपा थाना परिसर में खड़ी है. पुलिस फरार युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

हालांकि, युवक के फरार होने और होमगार्ड जवान के घायल होने को लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गयी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार युवक की तलाश के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह थाना परिसर से किस परिस्थिति में निकलने में सफल हुआ.

मामले में दरपा थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका.

डीएसपी ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि वे विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय में हैं.

डीएसपी के अनुसार, पूरे मामले की जांच करायी जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन