फाॅर्म नहीं भरे जाने पर छात्रों को सताने लगी भविष्य चिंता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2024 10:33 PM
12वीं का परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाने पर केटी कॉलेज के 12वीं के छात्रों को भविष्य की चिंता सताने लगी है. परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने पर वे चिंतित है.
मोतिहारी.12वीं का परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाने पर केटी कॉलेज के 12वीं के छात्रों को भविष्य की चिंता सताने लगी है. परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने पर वे चिंतित है. अपनी समस्या कों लेकर दर्जनों छात्र सोमवार को डीइओ कार्यालय पहुंचे. छात्रों ने बताया कि उनका परीक्षा फार्म अब तक नहीं भरा जा सका है. कहना था कि पोर्टल बंद है. छात्रों का कहना था कि परीक्षा फार्म भरवाने की मांग को लेकर वे डीएम काे भी आवेदन दिए हैं. आवेदन में छात्रों का कहना था कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर है पर उनका फार्म नहीं भरा गया है. जिसके कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होने का भय सता रहा है. छात्राें ने इस समस्या का समाधान शीध्र करने की मांग की है. इस संबंध में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव ने बताया कि केटी कॉलेज के कोड को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा निलंबित किए जाने के बाद छात्रों को मुजिब बालिका प्लस टू विद्यालय से 24 सितंबर को टैग कर दिया गया है. पोर्टल बंद होने के कारण छात्रों का डम्मी एडमीट कार्ड अपलोड नहीं हो सका है.फार्म भरने को लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा बोर्ड को लिखा गया है. इसके डीइओ कार्यालय के द्वारा भी बोर्ड को पत्राचार किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










