नगर निगम की बैठक में बड़े फैसले, सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी पर सख्ती, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

Updated:
विज्ञापन

सशक्त स्थाई समिति की बैठक में शामिल मेयर व पार्षदगण

मोतिहारी नगर निगम ने शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. बैठक में जनहित के मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुधवार को मेयर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और सौंदर्यीकरण सहित कई जनहित के मुद्दों पर अहम निर्णय लिए गए. अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में नियमित और गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई, समय पर कूड़ा उठाव तथा झाड़ू लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा.

यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड जमादार और कार्यदायी एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जलजमाव से निपटने की तैयारी

बरसात को देखते हुए शहर के मुख्य नालों और गली-मोहल्लों की नालियों की नियमित सफाई कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही जलजमाव वाले इलाकों से त्वरित जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए.

स्ट्रीट लाइट और प्रतिमाओं का होगा सौंदर्यीकरण

शहर में खराब और बंद पड़ी एलईडी स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें चालू करने का फैसला लिया गया.

इसके अलावा विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए लंबित प्राक्कलन जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

गांधी चौक पर बनेगा सार्वजनिक शौचालय

बैठक में सार्वजनिक और पिंक शौचालयों की लंबित योजनाओं का एग्रीमेंट पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया. गांधी चौक के पास एक नया सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा. साथ ही नए निर्मित शौचालयों को जल्द आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया.

शहर में लगाए जाएंगे साइनेज बोर्ड

नगर निगम क्षेत्र में साइनेज बोर्ड लगाने की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य शुरू और पूरा करने के निर्देश दिए गए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन