पुरानी रंजिश में चाकू मारा

Updated:
विज्ञापन

बनकट मुसहर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर विनोद मांझी व उसके भतीजा राहुल मांझी को चाकू मार घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के बनकट मुसहर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर विनोद मांझी व उसके भतीजा राहुल मांझी को चाकू मार घायल कर दिया गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर विनोद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान अरुण मांझी, सागर मांझी, पंकज मांझी, नन्हक मांझी सहित अन्य लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर चाकूमार घायल कर दिया. बचाने आये भतीजा अरुण को भी चाकू मार जख्मी कर दिया. दुकान से मुर्गा व दो हजार कैश लूटने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन