मोतिहारी: पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद, एलएनडी कॉलेज में तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

एल एन डी कॉलेज की फाइल फोटो

मोतिहारी के लक्ष्मी नारायण दुबे कॉलेज परिसर में 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया संवाद' का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से सीधा संवाद करेंगे.

विज्ञापन

Motihari News: माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मोतिहारी के लक्ष्मी नारायण दुबे कॉलेज परिसर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ संवाद के माध्यम से देशभर के युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से जुड़ेंगे. पूर्वी चंपारण के एलएनडी कॉलेज को इस कार्यक्रम के लिए चयनित किए जाने से कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों में उत्साह है.

आपके शहर में

विज्ञापन

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कॉलेज प्रशासन की ओर से तकनीकी व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी और खिलाड़ी प्रधानमंत्री के संवाद से निर्बाध रूप से जुड़ सकें.

पीएम मोदी के संवाद से खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मृगेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. ऐसे में प्रधानमंत्री का युवा खिलाड़ियों से संवाद उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक अवसर साबित हो सकता है.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ऐसे संवादों से नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिल सकता है.

तकनीकी व्यवस्था को दिया जा रहा अंतिम रूप

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने बताया कि परिसर में तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी प्रधानमंत्री के संबोधन को बिना किसी व्यवधान के सुन सकें और डिजिटल संवाद का हिस्सा बन सकें.

विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों से भाग लेने की अपील

कॉलेज प्रशासन और एनएसएस इकाई ने जिले के विद्यार्थियों, युवा एथलीटों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है. प्रशासन का उद्देश्य कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाना है.

यह भी पढ़ें: गंडक बैराज के सभी 36 गेट खुले, 1.50 लाख क्यूसेक पहुंचा पानी; बाढ़ का अलर्ट जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन