चंपारण से मुंबई तक फैला स्पिरिट का सिंडिकेट, सूरज के खुलासे से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Author Amresh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

स्पिरिट की खरीद, ढुलाई (AI PHOTO)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी शराबकांड के तार चंपारण से मुंबई तक फैले मिले हैं. मुख्य आरोपी सूरज सिंह के खुलासे के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय स्पिरिट सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए कमर कस ली है. अब तक तीन दर्जन से अधिक संदिग्धों की धरपकड़ जारी है.

विज्ञापन

Spirit syndicate: मोतिहारी के तुरकौलिया-रघुनाथपुर शराबकांड में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के कथित स्पिरिट कारोबारी सूरज सिंह से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को इस बड़े गिरोह के नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज ने इस अवैध धंधे से जुड़े कई संदिग्ध लोगों के नाम उजागर किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने चिन्हित संदिग्धों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी तेज कर दी है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश के चंदन सिंह समेत तीन दर्जन से अधिक संदिग्ध तस्कर पुलिस के रडार पर बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Motihari liquor case Bihar: स्पिरिट की खरीद, ढुलाई और आपूर्ति के नेटवर्क की जांच

पुलिस अब जांच में सामने आए तमाम तथ्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध स्पिरिट की खरीद, ढुलाई और उसकी आपूर्ति के पूरे नेटवर्क में आखिरकार कौन-कौन लोग सीधे तौर पर शामिल थे. पुलिस चंपारण से लेकर उत्तर प्रदेश और मुंबई तक फैले इन अवैध संपर्कों की गहराई से पड़ताल कर रही है. पूछताछ में मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर सभी संदिग्धों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है.

मुंबई की केमिकल फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस की जांच

इस शराबकांड में इस्तेमाल की गई स्पिरिट की खेप मुंबई की जिस केमिकल फैक्ट्री से लाए जाने की बात सामने आई है, अब पुलिस उस फैक्ट्री की भी तकनीकी और कानूनी जांच करेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में संलिप्तता सामने आने पर उस फैक्ट्री के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार उसे ध्वस्त कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है. फैक्ट्री से स्पिरिट की आपूर्ति किन लोगों को की गई थी, इसका पता लगाया जा रहा है.

अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

पुलिस का मुख्य फोकस अब इस अवैध स्पिरिट की सप्लाई चेन और उससे जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने पर है. चिन्हित संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस की यह कार्रवाई पूरी होने के बाद इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े और भी कई बड़े लोगों की गिरफ्तारी जल्द ही संभव बताई जा रही है, जिससे इस रैकेट का पूरा पर्दाफाश हो सकेगा.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में, आठ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन