मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में, आठ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में 8 साल पुराने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी लालबाबू सहनी, जो लंबे समय से फरार था, आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. पुलिस अब इस मामले में पूरक चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

Property Dealer Murder Case: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी को घर से जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर हत्या करने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के बाद से पिछले आठ साल से लगातार फरार चल रहे आरोपी लालबाबू सहनी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपी रामपुर हरि थाना क्षेत्र के खरहर गांव का रहने वाला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से छापेमारी कर रही थी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सिटी एसपी ने की पूछताछ और न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश देने के साथ ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी कराया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी लालबाबू सहनी से कड़ाई से पूछताछ की है. इस पूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की आवश्यक कागजी कार्रवाई और कवायद तेज कर दी है.

जमीन दिखाने के बहाने घर से बुलाकर की गई थी हत्या

यह पूरा मामला 2 जुलाई 2018 का है, जब अहियापुर के दादर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी को कुछ लोग जमीन दिखलाने के बहाने घर से अपने साथ मीनापुर ले गए थे, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो उनके पुत्र शशि कुमार सहनी ने अहियापुर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. कुछ दिनों बाद उनका शव बरामद होने पर हत्या की धारा जोड़ी गई थी.

पूरक चार्जशीट दायर करने की तैयारी में जुटी पुलिस

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में चार्जशीटेड अन्य आरोपी वीरेंद्र सहनी, राजा उर्फ राजाबाबू, अविनाश कुमार और उमाशंकर सहनी उर्फ लंगड़ा गवाही के अभाव में कोर्ट से बरी हो चुके हैं. अब आठ साल बाद मुख्य आरोपी लालबाबू सहनी के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस सनसनीखेज मामले में नए सिरे से पूरक चार्जशीट दायर करने की तैयारी में जुट गई है.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी के पुनौरा में रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट से चोरी करते युवक गिरफ्तार, गार्डों ने दबोचा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन