माता-पिता का सम्मान हर मनुष्य का कर्तव्य : आदर्श

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीवधारा स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पिछले 23 वें वर्ष में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

विज्ञापन

पीपराकोठी. जीवधारा स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पिछले 23 वें वर्ष में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला पुरुषों ने यज्ञ स्थल पर पहुंच कर पूजा अर्चना की. प्रवचन के दौरान आचार्य आदर्श पांडेय कहा कि भूलकर भी कभी अपने माता-पिता का तिरस्कार नहीं करना चाहिए. वे तुम्हारे लिए आदरणीय हैं. उनका मान-सम्मान करना हर मनुष्य का कर्तव्य है. कहा कि मनुष्य को सदा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. सत्य का मार्ग कठिन है लेकिन अंत बहुत ही आनंददायक होता है. इस दौरान यज्ञ के आचार्य आदर्श पांडेय के साथ पंडित आकाश तिवारी, रंजीत मिश्रा, पंडित सत्यप्रकाश तिवारी, पंडित संतोष तिवारी, पंडित अभिजीत मिश्रा, पंडित अजित पांडेय, अम्बर पांडेय, आदित्य तिवारी, पंडित सौरभ दुबे, अध्यक्ष रामबाबू सिंह,श्याम किशोर यादव, कृष्णा कुशवाहा, प्रमोद दास, सुरेश यादव, उमाशंकर साह सोनार आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन