राजेपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 लाख की चरस बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार, सात पर केस

Updated:
विज्ञापन

राजेपुर पुलिस के द्वारा बरामद चरस व गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस अधिकारी

पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हनुमाननगर गांव में एक घर से करीब 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत 17 लाख रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन

Drug Smuggling Case: पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में छापेमारी के दौरान मिली चरस

पुलिस के अनुसार, राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में छापेमारी के दौरान राजीव राय के घर से चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनुमाननगर निवासी राजीव राय के रूप में हुई है.

17 लाख रुपये आंकी गई कीमत

बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब 1.1 किलोग्राम है. पुलिस के अनुसार, इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 17 लाख रुपये है.

सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में राजेपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार के बयान पर राजीव राय समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन