दस पंचायत में होगी ठोस तरल अपशिष्ट सामग्री की खरीदारी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर प्रखंड के दस पंचायतों में ठोस तरल व अपशिष्ट सामग्री की खरीदारी होगी.
मोतिहारी.स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर प्रखंड के दस पंचायतों में ठोस तरल व अपशिष्ट सामग्री की खरीदारी होगी. इसके लिए बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने पंचायत सचिव व मुखिया को पत्र जारी किया है. जिसमें बताया है कि ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतू पंचायत में डस्टबीन, कम्यूनीटी बिन व स्टैण्ड, पैडल रिक्शा व कंपार्टमेंटल ट्रॉली, ई रिक्शा ठेला सहित अन्य सामग्री की खरीदारी करनी है. खरीदारी जैम पोर्ट के माध्यम होगी. यहां बता दे कि एक पंचायत में उक्त सामग्री की खरीदारी करने के लिए करीब 35 से 40 लाख रुपये आवंटित किया गया है. लेकिन विभागीय नियम को ताख पर खरीदारी की जाती है .मिली जानकारी के विभागीय मिलीभगत से एक ही वेंडर को कार्य करने के लिए उक्त प्रखंड में जिम्मेवारी दी जाती है. जो जांच का विषय है. इन पंचायतों में होगी खरीदारी
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए