नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप; पति समेत चार से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ला में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है. शादी के तीन महीने बाद हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Motihari News: नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ला वार्ड संख्या-21 में मंगलवार देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और पति, सास, ससुर तथा ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान 19 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व केसरिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के मूल निवासी रिषभ कुमार से हुई थी. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

पिता ने हत्या का लगाया आरोप

मृतका के पिता, जो केसरिया थाना क्षेत्र के नया गांव के निवासी हैं, के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष ने खुशी कुमारी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है.

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या है या हत्या, इस संबंध में अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन