नगर के नए बीईओ अफरोज आलम ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

नवपदस्थापित बीईओ अफरोज आलम का स्वागत करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी

मोतिहारी नगर क्षेत्र को नए अवर निरीक्षी पदाधिकारी (बीईओ) मिले हैं. अफरोज आलम ने योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया है. शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी नगर क्षेत्र के नवपदस्थापित अवर निरीक्षी पदाधिकारी (बीईओ) अफरोज आलम ने बुधवार को सदर मोतिहारी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में योगदान देकर विधिवत कार्यभार संभाल लिया. कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीआरसी परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया.

शिक्षकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बीआरसी के कर्मियों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने नए बीईओ का बुके और माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा.

यह भी पढ़ें: मधुबन पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन बदमाशों को दबोचा

शिक्षा व्यवस्था में सुधार रहेगा प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद बीईओ अफरोज आलम ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाना, अनुशासन बनाए रखना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए बेहतर समन्वय से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया.

शिक्षकों ने जताई नई उम्मीद

शिक्षकों ने विश्वास जताया कि नए अधिकारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. बेहतर कार्यशैली और समन्वय से विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी.

शिक्षक संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद

स्वागत समारोह में शिक्षक संघ के चन्द्रशेखर कुमार कुशवाहा, रवि पाठक, अरुण कुमार ठाकुर, भुआली, विवेक कुमार, भरत भूषण, प्रमोद विद्यार्थी, विजय राम, रौशन सिंह, मंटू कुमार, राज कुमार, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, मो. शमीम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बीईओ अफरोज आलम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन