नीट पेपर लीक मामले में मोतिहारी में संकल्प मार्च, आइसा-आरवाईए ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मार्च में शामिल आइसा, आरवाईए और भाकपा के कार्यकर्ता
मोतिहारी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आइसा और भाकपा माले ने संकल्प मार्च निकाला। आंदोलनकारियों की रिहाई और फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।
NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक मामले में छात्र-युवा आंदोलन की जीत के अवसर पर गुरुवार को आइसा, आरवाईए और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी में संकल्प मार्च निकाला. यह मार्च अवधेश चौक से शुरू होकर जानपुल चौक तक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया.
मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया.
सभा में उठाए गए कई मुद्दे
जानपुल चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही.
इसके साथ ही बिहार की विभिन्न जेलों में बंद आंदोलनकारियों की रिहाई तथा उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई.
पार्टी ने आंदोलन के समर्थन की कही बात
भाकपा (माले) के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा कि छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण संघर्ष में पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी.
सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों पर दमन और फर्जी मुकदमों का विरोध आगे भी जारी रहेगा.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
संकल्प मार्च और सभा में राज्य कमेटी सदस्या शबनम खातून, रूपलाल शर्मा, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र सहनी, मोहम्मद इशराफिल, जीतलाल सहनी, शंभू लाल राय, सिंधु देवी, रामबाबू राम, राकेश मुखिया, मनोज कुमार सिंह, अनुज कुमार, मुनीराम, रामाधार साह, रामभरोस पासवान, अकबर मियां और रामाशीष यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए