मोतिहारी: बापूधाम स्टेशन पर आधी रात को मची भगदड़, दर्जनों परीक्षार्थी घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल दोनों युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Motihari News: बापूधाम रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के बीच आधी रात को अचानक भगदड़ मच गई.हादसे में दर्जनों परीक्षार्थी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motihari News: बिहार मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के बीच सोमवार देर रात बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर अचानक भगदड़ मच गई.यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे के आसपास हुआ.भगदड़ की इस चपेट में आने से दर्जनों परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कई को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.

ट्रेन आते ही अचानक बढ़ी भीड़, मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परीक्षा देने के लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर ही सोए हुए थे.इसी बीच एक ट्रेन के आने की घोषणा हुई और भारी भीड़ अचानक एक ही दिशा में भागने लगी.नींद में सोए अभ्यर्थियों को संभलने का मौका नहीं मिला.देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे, जिससे स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.घायलों में पटना दानापुर के रोशन कुमार, श्रीधरचक के अनुज कुमार और औरंगाबाद के अंकित कुमार शामिल हैं.घायलों ने बताया कि अचानक मची अफरा-तफरी का कारण समझ नहीं आया.फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन