रघुनाथपुर में नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री और स्टिकर बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद नकली सरसों तेल और पैकिंग सामग्री

पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर में पुलिस ने एक बड़े नकली सरसों तेल फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. छापेमारी में भारी मात्रा में नकली तेल, ब्रांडेड स्टिकर और पैकिंग सामग्री जब्त की गई है. इस अवैध कारोबार के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

मोतिहारी, तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली सरसों तेल बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. कंपनी के अधिकारियों और रघुनाथपुर थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में वार्ड संख्या 29 स्थित एक मकान में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री का खुलासा हुआ.

भारी मात्रा में नकली तेल और पैकिंग सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सरसों तेल, विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर, खाली बोतलें, ढक्कन, पैकिंग सामग्री तथा तेल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान जब्त किए.

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सरसों तेल
ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सरसों तेल

जानकारी के अनुसार कंपनी को काफी समय से उसके नाम पर नकली सरसों तेल तैयार कर बाजार में बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी. शिकायत के सत्यापन के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें: मधुबन पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन बदमाशों को दबोचा

नामी ब्रांड के नाम पर तैयार हो रहा था नकली तेल

पुलिस के अनुसार छापेमारी के समय फैक्ट्री में नकली सरसों तेल तैयार कर उसे नामी ब्रांड के पैकेज में भरने का काम चल रहा था. बरामद सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली तेल की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस अवैध कारोबार से कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

प्राथमिकी दर्ज, आरोपितों की तलाश जारी

रघुनाथपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फैक्ट्री के संचालकों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग और ब्रांड की जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध उत्पाद की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन