Motihari: केंद्रीय कारा में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज

Updated:
विज्ञापन
Motihari:Undertrial prisoner lodged in Central Jail dies, was undergoing treatment at Sadar Hospital

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी केंद्रीय कारा में बंद विचाराधीन बंदी जुमन मियां की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दहेज मामले में जेल में बंद 65 वर्षीय बंदी लंबे समय से बीमार थे. प्रशासन ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Motihari News: केंद्रीय कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार तड़के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान महुआवा थाना क्षेत्र के चन्द्रमण गांव निवासी जुमन मियां (65 वर्ष) के रूप में हुई है. बंदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जेल नियमों के तहत अब पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं.

दहेज और हत्या के मामले में रक्सौल कोर्ट से भेजे गए थे जेल

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जुमन मियां महुआवा थाना कांड संख्या 144/2025 के तहत दहेज अधिनियम की गंभीर धाराओं में न्यायिक हिरासत में थे. उन्हें 30 जनवरी 2026 को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, रक्सौल के आदेश पर जेल भेजा गया था. तब से वे मोतिहारी केंद्रीय कारा में ही बंद थे.

लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मुजफ्फरपुर में भी हुआ था इलाज

जेल प्रशासन ने बताया कि बंदी जुमन मियां पिछले काफी समय से शारीरिक कमजोरी और अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे. जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें पूर्व में मुजफ्फरपुर भी भेजा गया था. हालांकि, स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 28 अप्रैल को उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उपचाराधीन जुमन मियां ने 5 मई की सुबह करीब 01:00 बजे अंतिम सांस ली. डॉक्टरों के अनुसार, उम्र संबंधी बीमारियों और शारीरिक कमजोरी के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. प्रशासन अब विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन