Motihari: सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद कैदी के पास मिला मोबाइल, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Mobile recovered from inmate in Motihari Central Jail high security cell

मोतिहारी सेंट्रल जेल

मोतिहारी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल, सिम और चार्जर बरामद होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: सेंट्रल जेल मोतिहारी की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल फोन, सिम, बैटरी और चार्जर बरामद किया गया. मामले के सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, पटना जिले के भगवानगंज अनौली निवासी विचाराधीन बंदी नितीश यादव केंद्रीय कारा मोतिहारी के उच्च सुरक्षा कक्ष में बंद है. उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, एयरटेल सिम, बैटरी, डेटा केबल और चार्जर बरामद किया गया.

कक्षपाल की सूचना पर हुई कार्रवाई

बताया गया कि हाई सिक्योरिटी सेल में बंद नितीश यादव की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा में तैनात कक्षपाल हरदेव मंडल ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. इसके बाद बंदी की डिग्री की तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ.

नितीश यादव को प्रशासनिक आधार पर उपकारा मसौढ़ी से सेंट्रल जेल मोतिहारी भेजा गया था.

नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले को लेकर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक संजय कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर बंदी नितीश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर रहते हुए बंदी किन लोगों के संपर्क में था.

जांच के घेरे में जेल सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हाई सिक्योरिटी सेल तक मोबाइल फोन आखिर पहुंचा कैसे और इसमें किन लोगों की भूमिका हो सकती है. मामले के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन