मोतिहारी: 85 कलाकारों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, सरकारी महोत्सवों में मिलेगा मंच

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari Artist Registration Portal: पूर्वी चंपारण में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पोर्टल पर अब तक 85 कलाकारों का पंजीकरण हुआ है. निबंधित कलाकारों को विशिष्ट डिजिटल पहचान मिलेगी और उन्हें जिला प्रशासन के सरकारी सांस्कृतिक महोत्सवों में कला प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

Motihari Artist Registration Portal : स्थानीय कलाकारों को एक साझा मंच देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने ‘कलाकार पंजीयन पोर्टल’ की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर अब तक जिले के 85 कलाकारों का निबंधन हो चुका है. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दिकी ने बताया कि पूर्वी चंपारण कला-संस्कृति की दृष्टि से बेहद समृद्ध है. यहाँ चित्रकला, संगीत, नृत्य और वेणु शिल्प के कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

निबंधित कलाकारों को मिलेगी डिजिटल पहचान और विशिष्ट संख्या

पोर्टल के माध्यम से कलाकारों की जानकारी उनकी विधा (संगीत, नृत्य, गायन, ललित कला, लोक कला, नाट्य, मूर्तिकला आदि) के अनुसार दर्ज की जा रही है. पंजीकरण स्वीकृत होने के बाद हर कलाकार को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी. इस डिजिटल पहचान के जरिए वे विभिन्न शासकीय योजनाओं, पुरस्कारों और सांस्कृतिक गतिविधियों से सीधे जुड़ सकेंगे. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सवों में भी इन निबंधित कलाकारों को प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा.

वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को पेंशन का लाभ

परंपरागत कला से जुड़े और 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ व आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों की मदद के लिए भी सरकार सक्रिय है. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत ऐसे कलाकारों को हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जा रही है. जिले में वर्तमान में पेंशनधारी लाभार्थियों की संख्या करीब तीन दर्जन हो गई है. इच्छुक कलाकार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://artistregistration.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन