मोतिहारी: तुरकौलिया में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

शव का प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motihari Crime: पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तोड़कर शव को बाहर निकाला. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

बंद कमरे में मिला शव

घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के चारगाहा पंचायत के वार्ड संख्या-3 की है. मृतका की पहचान पसुरामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जिस कमरे में महिला का शव फंदे से लटका था, उसका दरवाजा अंदर से बंद मिला.

पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को अपने कब्जे में लिया.

फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए चलंत फॉरेंसिक जांच टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए.

इस दौरान सदर डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

प्रभारी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी: पुलिस लाइन में QRT और दंगा नियंत्रण बल की संयुक्त मॉक ड्रिल, एसपी ने दिए जरूरी निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन