ePaper

13 जुलाई को हाईब्रिड मोड में होगी लोक अदालत: सचिव

Updated at : 06 Jul 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
13 जुलाई को हाईब्रिड मोड में होगी लोक अदालत: सचिव

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार 13 जुलाई को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर है.

विज्ञापन

मोतिहारी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार 13 जुलाई को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर है. प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवम सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं प्राधिकार के सचिव सह सब जज राजेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर स्थित एडीआर कार्यालय में पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए. सचिव ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत हाईब्रीड मोड में होगा, जिसके लिए प्रचार-प्रसार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिला के सभी कार्यालयों के माध्यम से किया जा रहा है. वे पैनल अधिवक्ताओं से कहा कि आप समाज के प्रबुद्धजन है, जहां एक तरफ गांव समाज के लोग आपके सुझावों को सर्वोपरि मानते हैं. वहीं क्लाइंट आपके कहने पर ही मामले के निष्पादन को तैयार हो जाते है. ऐसे में आपकी भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से ही होता है, जहां निष्पादित किए गए मामलों का दूसरे अदालत में अपील भी नहीं किया जा सकता. लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक,दीवानी मामले, मोटरवाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण,वन संबंधी वाद,माप-तौल , श्रम न्यायालय,भू-अर्जन पारिवारिक विवाद आदि मामलों का निपटारा होगा. मौके पर भीष्म कुमार , शशिभूषण शर्मा , विनोद कुमार शुभेंदु त्रिपाठी, जावेद अख्तर, शैलेंद्र कुमार वर्मा, शीला सिन्हा, शीतू रंजन, दिनेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों पैनल अधिवक्ताओं तथा स्टोनो अरुणेश कुमार, राजेश कुमार,निरंजन कुमार सिंह, अजीत कुमार,कृष्णा प्रसाद, गणेश राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन