हल्की बारिश के बाद गुलजार हुआ लीची का बाजार

Updated:
विज्ञापन

मौसम की बेरूखी के कारण देर से मंजर आने के बावजूद लीची समय से पूर्व बाजार में गुलजार हो गया है.

विज्ञापन

चकिया. मौसम की बेरूखी के कारण देर से मंजर आने के बावजूद लीची समय से पूर्व बाजार में गुलजार हो गया है. गुरुवार रात आंधी और बरसात के बाद शुक्रवार सुबह से ही मुख्य चौक पर जगह-जगह लीची विक्रेताओं की कतार दिखाई दी. पिछले एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से भीषण गर्मी है.ऐसे में लीची को तैयार होने में अभी एक पखवाड़ा कम से कम लगने की संभावना है, लेकिन अधिक मुनाफा के चक्कर में कई कारोबारियों ने समय से पहले ही लीची बाजार में उतार दी.शहर में मुख्य रूप से सुभाष चौक, अंबेडकर चौक सहित सब्जी बाजार में लीची की बिक्री हो रही है. लीची विक्रेता संजय ने बताया कि अभी फल पूरे परिपक्व नहीं हुए हैं. बारिश नही होने के कारण उतनी मिठास भी फलों में नहीं है. वर्तमान में 130 से 170 रुपए सैकड़े तक बाजार में लीची बिक रही हैं. बताया कि तेज धूप और कम बारिश से शाही लीची के फल फटने के साथ-साथ जल रहे हैं, जिसको लेकर शाही लीची उत्पादन करने वाले किसान मायूस हैं. अगर ऐसा ही मौसम एक सप्ताह तक रहा तो इस बार प्रसिद्ध शाही लीची मार्केट में कम दिखेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन