मोतिहारी सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं से लेकर भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

औचक निरीक्षण कर जेल से बाहर निकलते न्यायिक अधिकारियो की टीम

मोतिहारी सेंट्रल जेल में न्यायिक अधिकारियों ने एक औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा गया. भोजन, स्वास्थ्य, सफाई और कानूनी सहायता जैसी व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी सेंट्रल जेल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन त्रिपाठी के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया. टीम ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पुरुष, महिला और विदेशी बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं. इस दौरान भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और बंदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने पुरुष, महिला और विदेशी बंदियों से बातचीत की. बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और कानूनी सहायता से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने को कहा.

विधिक सहायता क्लिनिक में बनेगा अलग केबिन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन त्रिपाठी ने विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण किया. उन्होंने कानूनी सहायता लेने वाले बंदियों के लिए अलग और सुरक्षित केबिन बनाने का निर्देश दिया, ताकि वे बिना किसी झिझक के अपनी कानूनी समस्याएं और आवश्यक जानकारी साझा कर सकें.

ई-कियोस्क जल्द चालू कराने का निर्देश

बंदियों की सुविधा के लिए जेल परिसर में लगाए गए ई-कियोस्क को भी शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि इसके शुरू होने से बंदियों को आवश्यक जानकारी और सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी.

अतिरिक्त वार्ड निर्माण पर हुई चर्चा

जेल में बंदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त वार्डों के निर्माण की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने जेल की क्षमता और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया.

भोजन की गुणवत्ता और पोषण पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान कारा में तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की भी समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों को बंदियों को बेहतर गुणवत्ता वाला संतुलित भोजन उपलब्ध कराने और भोजन की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

फॉगिंग और सैनिटाइजेशन नियमित कराने का निर्देश

बीमारियों की रोकथाम को लेकर जेल परिसर में नियमित फॉगिंग और सैनिटाइजेशन कराने को कहा गया. साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

‘रेडियो दोस्ती’ और मुलाकाती हेल्पडेस्क पर भी जोर

बंदियों के मनोरंजन के लिए संचालित ‘रेडियो दोस्ती’ को नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया गया. वहीं मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों की सुविधा को देखते हुए मुलाकाती हेल्पडेस्क क्षेत्र में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: एक आदेश में वसूली पर रोक, दूसरे में मंजूरी! बेतिया में आखिर किसके आदेश पर कटेगा वाहन शुल्क?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन