1 सितंबर से शुरू होगा बड़ा अभियान, 27 प्रखंडों के दिव्यांग बच्चों को मिलेगा ये जरूरी लाभ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी चंपारण के 27 प्रखंडों में 1 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाणीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे. 6 से 18 वर्ष के बच्चों को 21 प्रकार की दिव्यांगता के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें.

विज्ञापन

Motihari News:  मोतिहारी. बिहार शिक्षा परियोजना, पूर्वी चंपारण की ओर से जिले के सभी 27 प्रखंडों में 6 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविर की शुरुआत 1 सितंबर से होगी और अलग-अलग प्रखंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार 3 अक्टूबर तक जांच की जाएगी. शिविर में श्रवण निःशक्त, दृष्टिबाधित, मानसिक, अस्थि दिव्यांग समेत 21 प्रकार के दिव्यांग बच्चों की जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि पात्र बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं, सुविधाओं और अन्य लाभों से जोड़ा जा सके. शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और विद्यालयों से पात्र बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर में भेजने की अपील की है.

अभिभावक इन जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें

शिविर में आने वाले बच्चों के साथ अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा.

  • पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि उपलब्ध हो
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

डीईओ और डीपीओ ने की अपील

डीईओ राजन कुमार गिरी और डीपीओ एसएसए ब्रजेश कुमार ने जिले के बुद्धिजीवियों, अभिभावकों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे पात्र दिव्यांग बच्चों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर में भेजना सुनिश्चित करें. अधिकारियों ने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने से बच्चे सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के पात्र हो सकेंगे.

प्रखंडवार जांच शिविर का पूरा शेड्यूल

प्रखंडजांच शिविर की तिथिजांच शिविर स्थल
आदापुर1 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, आदापुर
अरेराज2 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, अरेराज
बंजरिया3 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, बंजरिया
बनकटवा5 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, बनकटवा
चकिया7 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, चकिया
छौड़ादानो8 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, छौड़ादानो
चिरैया9 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, चिरैया
ढाका10 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, ढाका
घोड़ासहन11 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, घोड़ासहन
हरसिद्धि12 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, हरसिद्धि
कल्याणपुर14 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, कल्याणपुर
केसरिया15 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, केसरिया
कोटवा16 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, कोटवा
मधुबन17 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, मधुबन
मेहसी18 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, मेहसी
मोतिहारी19 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, मोतिहारी
पहाड़पुर21 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, पहाड़पुर
पकड़ीदयाल22 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, पकड़ीदयाल
पताही23 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, पताही
फेनहारा24 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, फेनहारा
पिपराकोठी25 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, पिपराकोठी
रामगढ़वा26 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, रामगढ़वा
रक्सौल28 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, रक्सौल
संग्रामपुर29 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, संग्रामपुर
सुगौली30 सितंबरप्रखंड संसाधन केंद्र, सुगौली
तेतरिया1 अक्टूबरप्रखंड संसाधन केंद्र, तेतरिया
तुरकौलिया3 अक्टूबरप्रखंड संसाधन केंद्र, तुरकौलिया

यह भी पढ़ें: घर पर पहुंची मुंबई और मोतिहारी पुलिस की टीम, ड्रग्स केस का वांटेड जाकिर आखिर कैसे आया शिकंजे में?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन