प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे विशाल कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन
नरकटिया विधायक विशाल कुमार पहुंचे गृह क्षेत्र

नरकटिया विधायक विशाल कुमार पहुंचे गृह क्षेत्र

नरकटिया विधायक विशाल कुमार, जेडीयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, का गृह क्षेत्र में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी से अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन

MLA Vishal Kumar: जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और नरकटिया विधायक विशाल कुमार के पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही.

मेहसी से बंजरिया तक हुआ जोरदार स्वागत

जनता दल (यूनाइटेड) के व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह नरकटिया विधायक विशाल कुमार के पहली बार गृह क्षेत्र आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. मेहसी, चकिया और डीएवी मोड़ बनकट समेत विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया.

'यह सम्मान कार्यकर्ताओं और पार्टी की नीतियों का है'

स्वागत से अभिभूत विशाल कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पार्टी की नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा का सम्मान है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है और वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे.

संगठन की मजबूती और जनसेवा पर रहेगा फोकस

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यवसाय और उद्योग जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा और जनता की सेवा उनकी कार्यशैली का मूल आधार होगा.

जनता के बीच रहने का किया वादा

विशाल कुमार ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाकर विकास और जनहित के कार्यों को गति दी जाएगी.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष क्यामूल हक, अमीरूल होदा, दीपक कुमार सिंह, सुरेंद्र तिवारी, बृज मोहन गुप्ता, विजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं: जमीन का दाखिल-खारिज करा रहे हैं? पहले पढ़ लीजिए ये खबर, आवेदन रिजेक्ट करने की मिलती है धमकी


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन