पताही में गीदड़ का आतंक, घर में घुसकर आठ लोगों को काटा
गांव में लगा भीड़
पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में बुधवार देर रात गीदड़ के हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जंगली जानवर के घरों और खेतों में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
Motihari News: पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में बुधवार देर रात गीदड़ के हमले से आठ लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि गीदड़ ने घरों में घुसकर और कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. सभी घायलों का इलाज शिवहर और ढाका के सरकारी अस्पतालों में कराया गया.
आपके शहर में
Patahi News: देर रात गीदड़ के हमले से गांव में मचा हड़कंप
स्थानीय मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने बताया कि बुधवार रात अचानक गीदड़ गांव में घुस आया और कई लोगों पर हमला कर दिया. कुछ लोगों को घर के अंदर तो कुछ को बाहर खेत में काम करने के दौरान काट लिया. एक साथ कई लोगों के घायल होने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.
आठ लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
गीदड़ के हमले में गनी साह, कपिल साह, छठी देवी, लालू सहनी, रामबाबू कुमार, जयकुमार राम, माला कुमारी और मीना देवी घायल हुए हैं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद शिवहर एवं ढाका के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया.
ग्रामीणों में दहशत, सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद जिहुली गांव में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से गीदड़ को पकड़ने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: एमजीसीयू के प्रो. अंजनी कुमार झा की नई पुस्तक प्रकाशित, जनजातीय इतिहास पर पेश किया गहन शोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए