मेरी पत्नी घर की लक्ष्मी थी, बेटे ने ही मार डाला, पत्नी की हत्या के बाद पति ने मांगी कड़ी सजा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

एक दिल दहला देने वाली घटना में, मोतिहारी के कृतपुर में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला रेतकर हत्या कर दी. अपनी पत्नी की निर्मम हत्या से टूट चुके पिता ने आरोपी बेटे के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Motihari News: हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत कृतपुर पंचायत स्थित खोड़ी पाकड़ चिमनी के समीप अपनी ही सगी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे आलम हुसैन के खिलाफ अब उसके खुद के पिता झूमन मियां ने भी सख्त से सख्त सजा की मांग की है. अपनी धर्मपत्नी की नृशंस हत्या से पूरी तरह टूट चुके झूमन मियां का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने न्यायालय और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिसने जन्म देने वाली मां के साथ ऐसा जघन्य अपराध किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा न जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

'बेटा मर गया होता तो गम न होता, वो तो घर की लक्ष्मी थी'

पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी पिता झूमन मियां ने रोते हुए अपना दर्द साझा किया.

उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी नजमा खातून हमारे घर की लक्ष्मी थीं. अगर मेरा बेटा आलम हुसैन खुद मर जाता तो मुझे इतना अफसोस नहीं होता, लेकिन उसने खुद अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया. ऐसे निर्दयी बेटे को कानून की नजर में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में कोई दूसरा ऐसा पाप करने की हिम्मत न कर सके." घटना को लेकर पूरे गांव और कृतपुर पंचायत में भी ग्रामीणों के बीच भारी गुस्सा देखा जा रहा है.

बैंक से रुपये लेकर लौट रही मां को गन्ने के खेत में ले जाकर मार डाला

घटनाक्रम के अनुसार, विगत 18 अगस्त को मृतका नजमा खातून अरेराज स्थित बैंक से रुपये की निकासी कर घर लौट रही थीं.

आरोप है कि उनका बेटा आलम हुसैन उन्हें बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से कृतपुर पंचायत के खोड़ी पाकड़ चिमनी के समीप सुनसान गन्ने के खेत में ले गया. वहां उसने पहले से रची साजिश के तहत चाकू से अपनी मां की गर्दन रेत दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद वह मां के पास मौजूद सभी रुपये लूटकर फरार हो गया.

रची थी लूट व अपहरण की झूठी कहानी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद को बचाने और पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए बदमाशों द्वारा लूट और अपहरण किए जाने की मनगढ़ंत कहानी बनाई थी.

हालांकि हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जब वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की, तो पूरा मामला महज 24 घंटे के भीतर परत-दर-परत खुल गया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी आलम हुसैन को गिरफ्तार कर साक्ष्यों सहित न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन