अग्नि पीड़ित परिवारों दी गई सरकारी सहायता राशि

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को सीओ द्वारा सात परिवारों के बीच बारह बारह हजार रुपए का चेक वितरण किया गया.

विज्ञापन

कोटवा . प्रखंड क्षेत्र के भोपतपुर उतरी पंचायत के वार्ड आठ में गुरुवार को हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को सीओ द्वारा सात परिवारों के बीच बारह बारह हजार रुपए का चेक वितरण किया गया. भोपतपुर में पीड़ित परिवारों के घर जाकर चेक एवं पॉलिथिन वाला तिरपाल का वितरण किया गया. मालूम हो कि गुरुवार को कोटवा अंचल क्षेत्र के कई टोला में अचानक आगलगी की घटना घटित हुई थी जिसमे आधा दर्जन लोगो का जलकर राख हो गया था. भोपतपुर उतरी पंचायत के वार्ड 8 मे आगलगी की घटना में सुरेंद्र पासवान,ध्रुव पासवान,मनोज पासवान,उदय पासवान,कैलाशी कुंवर, रंजित पासवान एवं लालपरी देवी का घर जलकर राख हो गया था. जिमलोगो को सरकारी सहायता के रूप में सीओ ने प्रत्येक परिवारों के बीच बारह बारह हजार रुपए का चेक वितरित किया. साथ ही सभी परिवारों को प्लास्टिक वाला तिरपाल भी दिया गया. सीओ मोनिका आनद ने बताया की अग्नि पीड़ित सभी परिवारों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन