ePaper

नशे का इंजेक्शन देकर चार दिनों तक 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

Updated at : 13 May 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
नशे का इंजेक्शन देकर चार दिनों तक 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

.12 साल की बच्ची से चार दिनों तक नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया गया. बाद में उसके परिवार को यह धमकी देकर छोड़ा गया कि यदि किसी को बतायेगी, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.

विज्ञापन

रक्सौल. रक्सौल की एक बेटी के साथ दिल दहला देने वाली हैवानियत हुई है. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है.12 साल की बच्ची से चार दिनों तक नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया गया. बाद में उसके परिवार को यह धमकी देकर छोड़ा गया कि यदि किसी को बतायेगी, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. पीड़िता के परिजन व रिश्तेदारों ने हिम्मत दिखायी. मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचे. इसके बाद मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का खुलासा हो सका. जानकारी के अनुसार बच्ची को रक्सौल थाने की हरदिया पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी सलाउद्दीन अंसारी के पुत्र सौहेल अंसारी व उसके सहयोगी नवका टोला के जितेन्द्र कुमार ने बहला-फुसला कर बीते गुरुवार (9 मई) को अगवा कर लिया. पहले उसे रक्सौल के बाइपास में संचालित एक चप्पल फैक्ट्री के मकान में रखा गया. यहां उसके गैंगरेप किया गया. लड़की हल्ला न कर सके, इसके लिए उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता रहा. पुलिस व अस्पताल सूत्रों की माने तो पीड़िता ने बताया है कि जब-जब उसे होश आता था, उसे इंजेक्शन दे दिया जाता था. मानवता के दुश्मनों ने चार दिनों तक पीड़िता के साथ इस घटना को अंजाम दिया. रविवार की शाम उसे रामगढ़वा लाकर उसके परिजनों को खबर दी कि तुम्हारी बेटी यहां है. इसे आकर ले जाओ. परिजन जब बच्चों को लेने के लिए पहुंचे, तो उन्हें धमकी दी गयी कि किसी को यदि कुछ बताया, तो जान से मार देंगे. पीड़िता रविवार की शाम अपने घर पहुंची, तो उसके प्राइवेट पार्ट से अधिक मात्रा में रक्त स्राव हो रहा था. बेटी के साथ हुई हैवानियत को देख मां ने हिम्मत बनायी. उसे लेकर रक्सौल थाना पहुंची. पुलिस ने भी तत्काल मामले का संज्ञान लिया. पीड़िता को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेजा गया. वहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी फिर वहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. इधर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले को लेकर रक्सौल थाना में कांड दर्ज करते हुए फरार आरोपियों और इसमें सहयोग करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ और भी सुराग हाथ लगा है, इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. हैवानियत को लेकर लोगों में आक्रोश, सख्त सजा की मांग 12 साल की नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोग आरोपियों का स्पीडी ट्रॉयल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है. इस तरह की हैवानियत का रक्सौल के इलाके में कई दशकों के बीच यह पहला मामला है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में जो आरोपी शामिल है, वे लोग पहले भी इस प्रकार लड़कियों को अपने झांसे में लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देते थे और बाद में डरा-धमका कर उन्हें चुप करा दिया जाता था. इसमें एक आरोपी खुद को कथित पत्रकार (यू-ट्यूबर) बता कर सीमा क्षेत्र में संचालित कई ऑर्केष्ट्रा संचालकों का शोषण करता था. पैसे के उगाही के साथ-साथ ऑर्केष्ट्रा संचालकों से लड़की की भी डिमांड करता था. आरोपी युवक कभी कथित पुलिस तो कभी कथित पत्रकार बनकर लड़कियों का शोषण करता था. इसके साथ इसके गैंग में शामिल अन्य आरोपी नशे का भी कारोबार करते है. पुलिस को इनके बारे में लगातार खबर मिल रही थी, इस बीच यह मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. अस्पताल में भी इंजेक्शन देखकर डर जा रही थी पीड़िता गैंगरेप की पीड़ित नाबालिग लड़की को जब अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो वह यहां इंजेक्शन देखकर भी डर जा रही थी. उसके शरीर पर कई जगह इंजेक्शन लगने के निशान मिले है. हैवानों ने शरीर में जहां मौका मिला, वहां इंजेक्शन देकर उसे बेहोश किया है. इलाज के दौरान दर्द कम करने के लिए जब डॉक्टर इंजेक्शन देने की कोशिश कर रहे थे तो वह बार-बार चिल्ला रही थी. नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर एक अस्पताल कर्मचारी ने बताया कि उसने अपने जीवन काल में पहला ऐसा मामला देखा है कि जिसमें हैवानियत की सारी हदे पार हो गयी है. नाबालिग बच्ची के शरीर का प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसका उपचार यहां संभव नहीं था. अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण वह बार-बार बेहोश हो रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन