Motihari: चार लोगों का आशियाना जला, एक बच्ची झुलसी

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :23 Apr 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: चार लोगों का आशियाना जला, एक बच्ची झुलसी

रामपुरवा गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से चार घर जल गया. वहीं एक चार वर्षीया बच्ची झुलस गयी.

विज्ञापन

Motihari: डुमरियाघाट. थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से चार घर जल गया. वहीं एक चार वर्षीया बच्ची झुलस गयी. उक्त बच्ची पंकज राय की पुत्री नंदनी है, जिसे स्थानीय पुलिस की सहयोग से इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. वहीं अगलगी की इस घटना में घर में रखा फर्नीचर कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत अन्य कागजात जल कर राख हो गए. पीड़ितों में उक्त गांव के धरुप राय, उमेश राय व झुन्नू राय शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी. तेज पछुआ हवा होने के कारण आग की लपटे देखते देखते चार घर को जला दिया. गनीमत यह रहा कि आग की लपटे उठते देख आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास करने लगे. वही स्थानीय पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन