ePaper

अवैध रूप से संचालित क्लिनिक से फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार

Updated at : 19 Sep 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित क्लिनिक से फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार

पिपरा थाना अंतर्गत सागर पंचायत के सामुदायिक भवन में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर छापेमारी कर पुलिस ने एक फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मोतिहारी . पिपरा थाना अंतर्गत सागर पंचायत के सामुदायिक भवन में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर छापेमारी कर पुलिस ने एक फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया. वह पिछले दो साल से सागर बाजार स्थित सामुदायिक भवन में अवैध रूप से चिकित्सालय चला रहा था. अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी के साथ पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी चिकित्सक को धर दबोचा. चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फर्जी चिकित्सक जितेंद्र राम राजेपुर थाने के ताजपुर सरैया गांव का रहने वाला हैृ. उसके पास डॉक्टर की डिग्री नहीं है. इसके बावजूद वह पिछले दो साल से अवैध रूप से क्लिनिक खोल बीमार लोगों का इलाज कर रहा था. उसके पास से 36 सौ कैश, एक बाइक, चिकित्सीय उपकरण, व अवैध दवा भी बरामद हुआ है. डीएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में चकिया एसडीओ के साथ डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह, अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी, पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन