Motihari: समीक्षा बैठक से अनुपस्थित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :23 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: समीक्षा बैठक से अनुपस्थित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण

पोषण अभियान सिर्फ कागज में ही सिमटने से काम नहीं चलेगा, इसको धरातल पर उतार कर देश के भविष्य को सवारना होगा.

विज्ञापन

Motihari: अरेराज. पोषण अभियान सिर्फ कागज में ही सिमटने से काम नहीं चलेगा, इसको धरातल पर उतार कर देश के भविष्य को सवारना होगा. बच्चों के विकास के लिए प्रथम एक हज़ार दिन महत्वपूर्ण होता है. एसडीओ अरुण कुमार ने अनुमंडल कार्यालय के सभागार में पोषण पखवाड़े की समीक्षा बैठक के दौरान आईसीडीएस,स्वास्थ्य सहित विभाग के पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिया गया. वहीं सूचना के बाद भी बैठक में अनुपस्थित अरेराज सीडीपीओ रीना सिंह से स्पष्टीकरण की मांग किया गया. वहीं बैठक में 8 से 22 अप्रैल तक चलने वाले सातवां पोषण पखवाड़ा के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराई जा रही समुदाय आधारित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गयी. वहीं सभी सीडीपीओ व स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिया गया कि कागज में ही कार्य नहीं कर धरातल पर उतारे .कोई भी लापरवाही वर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एलएस ,स्वाथ्य विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, जीविका आदि के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन