बंधन बैंक में घुस अपराधियों ने लूटे सवा लाख

Updated:
विज्ञापन

बरैठा रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में घुस कर हथियारबंद अपराधियों ने सवा लाख रुपये लूट लिया है.

विज्ञापन

चिरैया. स्थानीय बाजार के बरैठा रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में घुस कर हथियारबंद अपराधियों ने सवा लाख रूपये लूट लिया है. घटना गुरुवार की रात करीब नौ बजे घटी है. घटना के समय बैंक कर्मी मुख्य द्वार खोल कर काम कर रहे थे. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां आया और आसानी से बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर करीब सवा लाख रुपये लूट लिया है. घटना के बाद पहुंची पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कर रही है. अपराधी घटना को अंजाम देने के पहले कुछ दूर पहले समूह में योजना बनाई तब बैंक में लूट की घटना को अंजाम.दियानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले में बैंक कर्मियों के भूमिका की जांच की जा रही है. वहीं अपराधियों के भागने की दिशा में खोज की जा रही है. इधर डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी चार लोगों की तस्वीर सामने आई है जिसकेआधार पुलिस छापेमारी तेज कर दी गई है , घटना का जल्द खुलासा होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन