शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ करते रहे छापेमारी : एसपी

Updated:
विज्ञापन

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि कोइरगंवा विन्दटोली चवंर शराब तस्करों का अड्डा बना हुआ है. तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी करे.

विज्ञापन

संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना का निरीक्षण मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया. उन्होंने कहा कि कोइरगंवा विन्दटोली चवंर शराब तस्करों का अड्डा बना हुआ है. तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी करे. शराब की बरामदगी के साथ फरार चल रहे तस्करों व अपराधियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने सभी ग्रामीण पुलिस (चौकीदार ) को निर्देश दिया कि प्रति माह पचास लीटर शराब पकड़वाने में सहयोग करेंगे. अगर तीन दिनों तक किसी चौकीदार के द्वारा शराब व वारंटियों के संबंध में कोई सूचना थानाध्यक्ष को नही दी गयी तो चौकीदार पर कार्रवाई तय है. उनका वेतन स्थगित रहेगा. लंबित पड़े 932 केश को तीन महीने में अनुसंधान कर 500 से नीचे लाने का आदेश दिया. वही प्रति माह सौ केस का अनुसंधान व सौ गिरफ्तारी करने का भी आदेश दिया. अपराधी व शराबियों को गिरफ्तारी नियमित करने पर जोर दिया. मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ,थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, दारोगा अलका कुमारी, एएसआई के के राय आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन