ePaper

व्यवसायी को गोली मार कैश लूटने में दो धराये

Updated at : 13 Jun 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी को गोली मार कैश लूटने में दो धराये

सुजीत जायसवाल को गोली मार कैश लूटने वाले गिरोह के दो अपराधी पकड़े गये.

विज्ञापन

मोतिहारी . घोड़ासहन के मदरसा चौक के पास लैन बसवरिया रोड में मंगलवार रात को हिन्दूस्तान लीवर एजेंसी के मालिक सुजीत जायसवाल को गोली मार कैश लूटने वाले गिरोह के दो अपराधी पकड़े गये. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा कर लिया है. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल व कारतूस के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुआ है. सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने गुरुवार शाम प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम का भी खुलासा किया है, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि घटना में पांच अपराधी शामिल थे. इसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन अन्य अपराधी नेपाल में छिपे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. नेपाल पुलिस से भी सम्पर्क किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में घोड़ासहन का रूपेश कुमार व विवेक कुमार शामिल है. उन्हाेंने बताया कि व्यवसायी से लूट की योजना अपराधियों ने एक सप्ताह पहले बनायी. उसके बाद व्यवसायी की लगातार रेकी की. मंगलवार की रात व्यवसायी सुजीत बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने मदरसा चौक के पास लैन बसवरिया रोड में उन्हें घेर लिया. हथियार का भय दिखा कैश लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर गोली मार रुपये से भरा बैग अपराधियों ने लूट लिया. घटना को अंजाम देकर अपराधी नेपाल सीमा में प्रवेश कर गये. पुलिस ने वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह की पहचान की. इस दौरान विवेक व रूपेश घोड़ासहन में फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए मंडरा रहे थे. पुलिस को इसकी भनक लगी, उसके बाद घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम का नेतृत्व सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार कर रहे थे. उनके साथ घोड़ासहन थानाध्यक्ष शंभु कुमार मांझी, नवल किशोर पासवान, अभय सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. बताते चले कि गिरफ्तार विवेक व रूपेश का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है. उन पर ढाका, घोड़ासहन, कुंडवाचैनपुर सहित अन्य थानों में मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन