बंजरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
135 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर सहित दो गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस जवान

बंजरिया थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 135 लीटर देशी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया. नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Motihari News: शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बंजरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब बिक्री और सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चिचुरहिया गांव निवासी रोहित कुमार को 95 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध शराब बिक्री के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

40 लीटर शराब बरामद, आरोपी फरार

एक अन्य छापेमारी में पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब बरामद की. हालांकि इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

शराब पीने के आरोप में भी गिरफ्तारी

पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी सोना बैठा को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से शराब माफियाओं और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है.

छापेमारी अभियान में प्रशिक्षु दारोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन