मोतिहारी में 23 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निरीक्षण, 27 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की जमीनी हकीकत जानने के लिए 23 जुलाई को एक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. 27 वरीय अधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे और 24 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.

विज्ञापन

Motihari News: जिले के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की जमीनी स्थिति परखने के लिए 23 जुलाई को विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में निरीक्षण के लिए 27 वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.

विज्ञापन

प्रत्येक अधिकारी अपने आवंटित प्रखंड में तीन विद्यालयों और तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे.

तय प्रपत्र के अनुसार होगी जांच

जारी आदेश के अनुसार, प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 23 जुलाई को अपने-अपने प्रखंड में पहुंचकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार निरीक्षण करना होगा.

जांच के दौरान विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा.

24 जुलाई दोपहर 12 बजे तक देनी होगी रिपोर्ट

निरीक्षण के बाद सभी अधिकारियों को 24 जुलाई दोपहर 12 बजे तक अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी.

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरों को उसी दिन निर्धारित व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने का भी निर्देश दिया गया है.

संबंधित विभागों को सहयोग के निर्देश

जिला प्रशासन ने जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिया है कि निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए.

इन अधिकारियों को मिली प्रमुख जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार मोतिहारी प्रखंड के निरीक्षण की जिम्मेदारी वरीय उप समाहर्ता प्रेमलता कुमारी को सौंपी गई है.

वहीं बंजरिया में भूमि सुधार उप समाहर्ता इति चतुर्वेदी, पहाड़पुर में वरीय उप समाहर्ता सुषमा निपा, तुरकौलिया में जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी और कोटवा में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव निरीक्षण करेंगे.

जिला प्रशासन ने अन्य सभी प्रखंडों के लिए भी अलग-अलग वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन