सड़क दुर्घटना में प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत, छह घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 9:58 PM
मधुबनी घाट पुल के पास अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि छह घायल हो गये.
पकड़ीदयाल. मधुबनी घाट पुल के पास अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि छह घायल हो गये. मृत शिक्षक की पहचान भेलवा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद के रूप में हुई है. उक्त सड़क दुर्घटना में घायल अनिता कुमारी मृत प्रधानाध्यापक की बहन हैं तथा नाहिद कमर मध्य विद्यालय भेलवा के शिक्षक हैं. उनका घर गुलाब खा टोला में है. उक्त दुर्घटना में आरती कुमारी के पांच वर्षीय बेटे को खरोंच भी नहीं आयी. जानकारी के अनुसार नरेश प्रसाद टेंपो से मोतिहारी स्कूल आ रहे थे कि मधुबनी घाट पुल के पास तेल टैंकर से सामने से भिड़ंत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने से टेंपो सवार सड़क के किनारे नीचे खेत में जा गिरे. घायलों में दो शिक्षिका व एक शिक्षक सहित दो सह यात्री शामिल हैं. सभी शिक्षक मोतिहारी से अपने स्कूल जा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










