Motihari News: पूर्वी चंपारण के अभिषेक गिरी का IIT कानपुर में एमटेक के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक गिरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण के अभिषेक गिरी का IIT कानपुर में एम.टेक (कंप्यूटर साइंस) पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। नौकरी के बावजूद 11 महीने की तैयारी से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।

विज्ञापन

IIT Kanpur: पूर्वी चंपारण जिले के युवा लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं. इसी क्रम में शहर के राजा बाजार निवासी एवं समाजसेवी मुन्ना गिरी के बड़े पुत्र अभिषेक गिरी का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एम.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं नेटवर्क सिक्योरिटी) पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है.

विज्ञापन

नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी

अभिषेक गिरी पिछले 11 महीनों से प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनी आर्यका (Aryaka) में नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. नौकरी की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी लगातार जारी रखी.

कठिन परीक्षा और इंटरव्यू में हासिल की सफलता

उन्होंने 31 जुलाई को आयोजित कठिन प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी कानपुर में प्रवेश सुनिश्चित किया. उनकी इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

परिवार और शुभचिंतकों ने दी बधाई

अभिषेक गिरी की सफलता पर उनके पिता मुन्ना गिरी, चाचा राजीव गिरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी. सभी ने इसे परिवार के साथ-साथ पूरे पूर्वी चंपारण के लिए गौरव का क्षण बताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन