पूर्वी चंपारण में सीडीपीओ का बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों को मिला नया दायित्व

सांकेतिक तस्वीर
पूर्वी चंपारण जिले में समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर 12 सीडीपीओ का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार निर्धारित किया गया है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सभी को तत्काल नए प्रभार वाले प्रखंड में योगदान देना होगा.
Motihari News: समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिले में 12 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) का स्थानांतरण एवं अतिरिक्त प्रभार निर्धारित किया गया है. जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन वाले प्रखंड में तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
12 सीडीपीओ को मिला नया अतिरिक्त प्रभार
जारी आदेश के अनुसार अर्चना कुमारी कोटवा की मूल पदस्थापित सीडीपीओ हैं, जिन्हें मोतिहारी सदर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं सावित्री दास को ढाका के साथ घोड़ासहन, रूपम रानी को केसरिया के साथ मेहसी, काजल किरण को हरसिद्धि के साथ अरेराज तथा अर्पणा को पहाड़पुर के साथ संग्रामपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
कई अन्य प्रखंडों में भी बदली जिम्मेदारी
आदेश के तहत ज्योति दास को तेतरिया के साथ बंजरिया, पूनम कुमारी को चिरैया के साथ बनकटवा, रेखा कुमारी को तुरकौलिया के साथ छौड़ादानो और संगीता कुमारी को चकिया के साथ पीपराकोठी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा रश्मि कुमारी को रामगढ़वा के साथ आदापुर, शिखा वर्मा को पताही के साथ पकड़ीदयाल तथा अंजना कुमारी को सुगौली के साथ रक्सौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कार्य दिवस भी किए गए निर्धारित
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित सीडीपीओ अपने मूल पदस्थापित प्रखंड में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कार्य करेंगी. वहीं अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंड में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपस्थित रहकर योजनाओं का संचालन सुनिश्चित करेंगी. नए पदाधिकारी के योगदान देने के बाद अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा. सभी अधिकारियों को प्रभार प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










