दो बच्चे की मां कम उम्र के लड़के संग हुई फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी: झंझारपुर नगर पंचायत वार्ड क्षेत्र की एक दो बच्चों की मां अपने से कम उम्र के एक लड़के साथ भाग गयी. इसका खुलासा महिला के पति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर की है. जिसमें उन्होंने ललन कुमार साह को नामजद किया है. प्राथमिकी में पति ने कहा है कि उनकी पत्नी की उम्र 27 साल है.

विज्ञापन

मधुबनी: झंझारपुर नगर पंचायत वार्ड क्षेत्र की एक दो बच्चों की मां अपने से कम उम्र के एक लड़के साथ भाग गयी. इसका खुलासा महिला के पति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर की है. जिसमें उन्होंने ललन कुमार साह को नामजद किया है. प्राथमिकी में पति ने कहा है कि उनकी पत्नी की उम्र 27 साल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: बाल विवाह: धूम-धाम से कराई गई नाबालिग लड़की की शादी, बीडीओ ने सूचना मिलने पर भी किया अनदेखा

शादी के बाद दो बच्चे भी हुए. शादी के बाद वे लोग खुशी से रह रहे थे. लेकिन ललन साह बहला फुसलाकर उनकी पत्नी को भगा ले गया है. पत्नी अपने साथ एक अबोध बच्चे को भी लेकर फरार है. थाना प्रभारी चंद्रमणि ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने अपहृता को किया बरामद

झंझारपुर नगर थाना क्षेत्र से युवक के साथ भागी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. 164 के बयान में युवती ने उक्त युवक के साथ शादी कर लेने की बात कही. 19 वर्षीय युवती को कोर्ट ने पति के पास भेजने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को उनके पति को सुपुर्द कर दिया. थाना प्रभारी चंद्रमणि ने कहा है कि युवती के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. जिसमें नगर पंचायत वार्ड 4 निवासी कमलेश साह सहित उनके परिजनों पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया गया था.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन