ePaper

Bihar Business Connect के पहले दिन हुई पैसों की बरसात, 40 से अधिक कंपनियां करेंगी 4,000 करोड़ का निवेश

Updated at : 19 Dec 2024 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Business Connect

Bihar Business Connect

Bihar Business Connect: बिजनेस कनेक्ट के पहले दिन 40 से अधिक कंपनियों ने आईटी क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपए के निवेश की रुचि दिखाई है.

विज्ञापन

Bihar Business Connect: बिहार की राजधानी पटना में दो दिवसीय ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ की गुरुवार को शुरुआत हुई. इस बिजनेस कनेक्ट में देश के कई उद्योगपति पहुंचे हैं. इसके साथ ही स्टार्टअप करने वाले बिजनेसमैन भी शामिल हुए हैं. बिजनेस कनेक्ट के पहले दिन 40 से अधिक कंपनियों ने आईटी क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपए के निवेश की रुचि दिखाई है. ‘बिहार आईटी नीति- 2024’ लागू होने के बाद से राज्य में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की अधिक से अधिक कंपनियां निवेश को लेकर उत्साहित हैं. पटना में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के पहले दिन जय श्री टेक्नोलॉजीज (हेलोवेयर), सुपरसेवा, एक्सेल डॉट, एबीपीएल सहित कई कंपनियों ने आईटी विभाग के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. 

डिजिटल क्रांति का गवाह बन रहा बिहार: मंत्री

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और आईटी विभाग के मंत्री संतोष सुमन ने कहा, “बिहार एक डिजिटल क्रांति का गवाह बन रहा है. राज्य की आईटी बुनियादी ढांचा, शैक्षिक पहल और नीति ढांचा टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए उपयुक्त पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं. बिहार राज्य डेटा केंद्र और डिजिटल बिहार की पहल के साथ सरकार कनेक्टिविटी, डेटा सुरक्षा और ई-गवर्नेंस समाधान की उपलब्धता में सुधार कर रही है, जो सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को पूरी तरह से बदल रही है.” बिहार में मेट्रो शहरों के मुकाबले न्यूनतम संचालन लागत है. इससे ऑफिस किराए, टैलेंट हायरिंग और रोजमर्रा के खर्चों में बड़ी बचत होती है.”

आईटी विभाग के सचिव ने दिया प्रजेंटेशन

आईटी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार आईटी नीति- 2024 पर प्रजेंटेशन दिया. उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई कंपनी 100 करोड़ निवेश करती है तो उसे 70 करोड़ रुपए इंसेंटिव के तौर पर लाभ मिलता है. यह किसी भी राज्य में मिलने वाला सबसे बड़ा इंसेंटिव है. 

इसे भी पढ़ें: Patna: 30 हजार करोड़ के निवेश के लिए बिहार तैयार, बिहार में हुआ बिजनेस कनेक्ट का आगाज 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन