बिहार में 30 लाख से अधिक दीदियां बनीं लखपति, एक फीसदी ब्याज से सुधरा आर्थिक हालात
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Jan 2025 4:31 PM
जीविका दीदी बनीं लखपति
Bihar News: जीविका से जुड़ एक फीसदी ब्याज पर व्यवसाय शुरू कर बिहार की 30 लाख 21 हजार जीविका दीदियां लखपति बन गयी हैं. जिंदगी की तमाम झंझावतों को झेलकर दीदियों ने यह मुकाम हासिल किया है.
Bihar News: बिहार में 30 लाख 21 हजार जीविका दीदियां लखपति बन गयी हैं. जिंदगी की तमाम झंझावतों को झेलकर दीदियों ने यह मुकाम हासिल किया है. पति का साया सिर से उठने और बुरी लतों से तंग दीदियों ने परिवार का खर्चा उठाने का खुद से बीड़ा उठाया. शिक्षित, अशिक्षित, बेसहारा दीदियों ने जीविका की ओर रुख किया. वे जीविका से जुड़ी और एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्राप्त किया.
किसी ने 20 हजार, किसी ने 30 हजार रुपये ऋण लेकर किराना, मनिहारी, चूड़ी की दुकानें खोलीं, मवेशी पालन में भाग्य आजमाया. बहुतों ने कई धंधों में खुद को खपाया. कड़ी मेहनत के बाद जीविका दीदियों का व्यवसाय चल निकला और अब उनकी संपत्ति लाख रुपये से अधिक है.
बैंकों ने 10.26 लाख स्वयं साहायता समूहों में ऋण बांटे
राज्य के विभिन्न बैंकों ने जीविका के 10.26 लाख स्वयं साहायता समूहों में ऋण बांटे. इन समूहों को 42371.12 करोड़ से अधिक रुपये के ऋण दिये गये, बैंकों से मिले कर्ज की जीविका दीदियों ने चुकता भी कर दिया. एक फीसदी ही ऋण बकाया रहा. दीदियों ने 2233 करोड़ की बचत भी की.
Also Read: NIT Patna के बिहटा कैंपस में 50 करोड़ की लागत से बनेगा इन्क्यूबेशन सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं
सारण में 90 हजार से अधिक दीदियां लखपति
पटना, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, कटिहार, मधुबनी, गया और सीतामढ़ी में लखपति देदियों की तादाद सबसे अधिक है. सारण में 90 हजार से अधिक दीदियां लखपति हैं. सीवान, नालंदा, मधेपुरा, भागलपुर, अररिया में भी इसकी तादाद 80 हजार से अधिक है. नवादा, बेगूसराय, भोजपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, गोपालगंज सहरसा, किशनगंज, रोहतास, सुपौल, जमुई और बांका में भी लखपति दीदियों की संख्या 80 हजार के पार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










