ePaper

प्रेमी से मिलने आयी युवती के साथ गन पॉइंट पर बदमाशों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated at : 20 Jan 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो

प्रतिकात्मक फोटो

Aurangabad: कैमूर जिले से औरंगाबाद के नवीनगर रेलवे स्टेशन पर अपनी प्रेमी से मिलने आई युवती के साथ बदमाशों ने गन पॉइंट पर दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

कैमूर जिले से औरंगाबाद के नवीनगर रेलवे स्टेशन पर अपनी प्रेमी से मिलने आई युवती के साथ कुछ मनचलों द्वारा गन पॉइंट पर अपहरण कर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य फरार आरोपित के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त किये गए बाइक को भी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपितों में नवीनगर प्रखंड के जेतिया सिमरी गांव निवासी निरंजन उर्फ बाबा एवं प्रभात कुमार उर्फ मुनचुन शामिल है. 

गन पॉइंट पर बदमाशों ने किया दुष्कर्म

सोमवार को सदर एसडीपीओ वन ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 18 जनवरी की रात कैमूर जिले से एक युवती नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी से मुलाकात करने नवीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची. देर रात होने की वजह से प्रेमी उसे रात्रि में स्टेशन पर मिलने नहीं गया. कहा कि सुबह मुलाकात करने आएंगे. इसके बाद प्रेमी रविवार की सुबह प्रेमिका से मुलाकात करने रेलवे स्टेशन गया और उससे मुलाकात कर वहां से अपने घर निकल गया. प्रेमी के जाने के बाद कुछ घंटों के लिए युवती स्टेशन पर अकेली रह गयी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसे हथियार का भय दिखाकर बाइक पर बैठाकर उसे सुनसान इलाके में लेकर गया. इसके बाद दोनों युवकों ने एक और युवक को बुला लिया. इसके बाद तीन युवकों में से दो युवक ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया.

आस पास के लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

हालांकि आस पास के कुछ लोगों ने बाइक से युवती को जबरदस्ती ले जाते हुए देखा था. इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 व नवीनगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नवीनगर थानाध्यक्ष व डायल 112 की टीम में छापेमारी कर युवती को पकड़कर थाना लाया. इसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा युवती से पूछताछ किया गया. वैसे युवती कुछ बताने को तैयार नही थी. परिजन के आने पर घटना की जानकारी देने की बात कह रही थी, लेकिन महिला पुलिस पदाधिकारियों ने उसे सकारात्मक आश्वाशन दिया. इसके बाद युवती ने दुष्कर्म की बात बताई. पुलिस ने युवती के फर्द बयान पर नवीनगर थाना कांड संख्या 18/25 दर्ज किया गया. 

एसआईटी टीम बनाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

युवती के निशानदेही पर आरोपितों का स्कैच बनाया गया. इसके बाद कांड को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया और कांड को खुलासा करने के लिए नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को निर्देश दिया. सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और सूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापामारी की गई और घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को भी जब्त किया गया. वहीं एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया से दोनों के बीच हुआ था प्रेम

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को सोशल मीडिया या मोबाइल फोन से संपर्क हुआ था. बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे के करीबी हो गए. पूर्व में दोनों कभी नहीं मिले थे. प्रेमिका ने प्रेमी से मिलने की बात कही और अपने घर से ट्रेन पकड़कर नवीनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई. इसके बाद वह अपने प्रेमी से मुलाकात भी की.

इसे भी पढ़ें: कुंभ मेले में मिला घर का चिराग, 8 महीने पहले नवादा से हुआ था लापता 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन