Bihar crime: भागलपुर में लाठी-डंडा से पीटने के बाद बदमाशों ने किसान की गला घोंटकर हत्या की, जानें मामला

Bihar crime news (bhagalpur): भागलपुर के शाहाबाद दियारा में अपराधियों ने एक बीस वर्षीय किसान को पहले जी भरकर लाठी-डंडा से पीटा, उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर…
भागलपुर (अकबरनगर): शाहाबाद दियारा में अपराधियों ने शाहाबाद नयाटोला के खंतर मंडल के पुत्र अनुज कुमार (20) की लाठी-डंडे से पीट कर व गला घोंट कर हत्या कर दी. बुधवार सुबह खोजबीन में किसान का शव झाड़ी में मिला.
सूचना पर विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार, अंचल इंस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर अकबरनगर, शाहकुंड, कजरैली व बाइपास टीओपी थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वाॅयड से जांच पड़ताल करायी गयी. पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पिता खंतर मंडल ने बताया कि अनुज बासा पर रह कर मवेशी की देखभाल व खेतीबाड़ी करता था. मंगलवार शाम को करीब सात बजे गाय का दूध लेकर वह घर गया. खाना खाने के बाद बासा पर जाने के लिए निकला. काफी देर तक जब बासा से वापस नहीं आया, तो खोजबीन की. रात करीब 12 बजे झाड़ी में कमंडल दिखायी पड़ा. झाड़ी के पास पहुंचा, तो देखा बेटा खून से लथपथ पड़ा था. उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों को सूचना दी. रात में ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. प्रथम दृष्टया लाठी-डंडे से पीट व गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










