ePaper

Bihar Crime: भूजा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 

Updated at : 23 Apr 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मोतिहारी: जिले के चकिया थाना के बलोचक गांव में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने भूजा दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: मोतिहारी, सुजीत पाठक : जिले के चकिया थाना के बलोचक गांव में आपसी विवाद में भूजा दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. जबकि मृतक का भाई बृजमोहन साह जख्मी हो गया. मृतक का नाम अर्जुन साह बताया गया है. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूजा दुकानदार अर्जुन साह बलोचक चौक पर अपनी दुकान चला रहा था. इसी दौरान आरोपी प्रभु साह उसके दुकान पर पहुंचा और अर्जुन साह के उपर बांस से हमला कर दिया. 

अस्पताल पहुंचे डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह 

वहीं, प्रभु साह के पुत्र बिट्टू साह ने अर्जुन साह पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में बुरी तरह जख्मी अर्जुन साह को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. 

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभु साह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ-साथ पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है. पुलिस हमले के आरोपी बिट्टू साह, उसकी मां धर्मशीला देवी व चाचा संतु साह की तलाश में जुटी है. डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष द्वारा चाकूबाजी की गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीड़ित व सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी

मृतक अर्जुन साह बलोचक वार्ड नंबर एक का निवासी है. घटना में शामिल सभी आरोपी भी वहीं के निवासी बताए जा रहे हैं. मृतक अर्जुन साह चार बच्चों का पिता है. वहीं अर्जुन साह की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. (यह खबर इंटर्न रानी ठाकुर ने लिखी है) 

इसे भी पढ़ें: बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर PMO ने जारी किया सख्त निर्देश

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन