Mid Day Meal: मुजफ्फरपुर में खाद्यान्न के अभाव में 128 विद्यालयों के बच्चों को नहीं मिल रहा भोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2022 5:37 AM
मुजफ्फरपुर में Mid Day Meal की खस्ता हालत है. खाद्यान्न के अभाव में जिले के 128 विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. जानकारी के बाद डीपीओ पीएम पोषण योजना ने सभी प्रखंड साधनसेवियों से जवाब मांगा है कि किस स्तर से चूक के कारण मध्याह्न भोजन का संचालन बंद हुआ है.
खाद्यान्न के अभाव में जिले के 128 विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. राज्य निदेशालय की ओर से स्कूलों से मांगी गयी रिपोर्ट में यह मामला सामने आने पर डीपीओ पीएम पोषण योजना ने संबंधित प्रखंड साधनसेवियों से स्पष्टीकरण मांगा है. डीएम प्रणव कुमार ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया था कि किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन का संचालन बंद नहीं हो चाहिए. सभी बीआरपी को स्कूलों से समन्वय बनाने और एक खफ्ते का बफर स्टाॅक शेष रहते ही सूचना विभाग को देने का निर्देश दिया था. इसके बाद भी खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं होने का हवाला देकर मध्याह्न भोजन बंद कर दिया गया है.
डीपीओ पीएम पोषण योजना ने सभी प्रखंड साधनसेवियों से जवाब मांगा है कि किस स्तर से चूक के कारण मध्याह्न भोजन का संचालन बंद हुआ है. हालांकि विभागीय लोगों का कहना है कि निदेशालय की ओर से प्रत्येक दिन योजना की समीक्षा की जाती है. इस क्रम में कुछ स्कूलों की ओर से जल्दीबाजी में गलत जानकारी दे दी गयी थी. इस कारण यह आंकड़ा 128 पहुंच गया है. स्कूलों में खाद्यान्न की आपूर्ति हो रही है. अब 29 ऐसे स्कूल है, जहां मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं हो रहा है. यहां भी एक से दो दिनों में मध्याह्न भोजन का संचालन शुरू हो जाएगा.
खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने जिले में स्कूलों में मध्याह्न भोजन की कमी के कारण एमडीएम ठप होने की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने आपूर्ति विभाग और योजना से जुड़े सभी पदाधिकारियों को कहा कि चावल का आवंटन पर्याप्त मात्रा में हो रहा है. ऐसे में किसी भी स्कूल में खाद्यान्न के कारण संचालन बंद नहीं होना चाहिए.
औराई – 18
बंदरा – 9
बोचहां – 24
गायघाट – 21
कांटी – 3
कटरा – 3
कुढ़नी – 16
मड़वन – 10
मुरौल – 1
मोतीपुर – 1
पारू 14
साहेबगंज – 1
सकरा – 4
सरैया – 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










